चौथा इंडिया वाटर वीक
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय घटना के रूप में वर्ष 2012 से इंडिया वाटर वीक का आयोजन कर रही है। इंडिया वाटर वीक के चौथे संस्करण का 4-8 अप्रैल, 2016 के दौरान आयोजन किए जाने का प्रस्ताव है।
चौथे इंडिया वाटर वीक का विषय है- ''सभी के लिए जल मिलकर प्रयास करना।'' यह घटना एक बहु-विषयक सम्मेलन होगा जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा विषय पर संवाद तथा जल संसाधन क्षेत्र में प्रौद्योगिकियों और समाधान दर्शाने वाली एक ''इंडिया एक्पो, 2016'' प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इज़राइल इसका भागीदार देश होगा। जल संसाधन और जल गवर्नेस क्षेत्र में अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करने हेतु जल संसाधन, अनुसंधान संस्थान और एनजीओ के इसमें शामिल होने की आशा है।
इसका उद्घाटन समारोह 4 अप्रैल, 2016 को होगा जिसका उद्घाटन माननीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती द्वारा किया जा रहा है। माननीय वित्त मंत्री समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इज़राइल के कृषि मंत्री इस समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। विभिन्न राज्यों के सिंचाई/जल संसाधन मंत्रियों को भी इस समारोह में आमंत्रित किया गया है जिसके बाद विज्ञान भवन में एक पूर्ण सत्र होगा। उद्घाटन वाले दिन दोपहर बाद जल संसाधन मंत्रियों की एक बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। भारत के महामहिम राष्ट्रपति ने 8 अप्रैल, 2016 को समापन समारोह का मुख्य अतिथि बनने पर अपनी सहमति दे दी है।
5-8 अप्रैल, 2016 तक प्रगति मैदान में प्रदर्शनी आयोजित करने का भी प्रस्ताव है जिसमें जल उद्योग के अग्रणी कारोबारी भाग लेंगे। इसे फिक्की द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।
इंडिया वाटर वीक-2016
इंडिया वाटर वीक-2015