You are here

मुख्‍य पृष्‍ठ हमारे बारे में संगठन केन्द्रीय जल आयोग, नई दिल्ली

केन्द्रीय जल आयोग, नई दिल्ली

केन्द्रीय जल आयोग जल संसाधन के क्षेत्र में देश का एक प्रमुख तकनीकी संगठन है। आयोग को बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई, नौवहन, पेयजल आपूर्ति और जल विद्युत विकास के प्रयोजन हेतु समूचे देश के जल संसाधनों के नियंत्रण, संरक्षण और उपभोग की योजनाओं के लिए राज्य सरकारों के परामर्श से इन्हें शुरू करने, समन्वित करने तथा आगे बढ़ाने का सामान्य उत्तरदायित्व सौंपा गया है।

केन्द्रीय जल आयोग के प्रमुख एक अध्यक्ष हैं जिनका पद भारत सरकार के पदेन सचिव के स्तर का है। आयोग के तीन तकनीकी स्कंध है अर्थात् अभिकल्प एवं अनुसंधान स्कंध, जल आयोजना एवं परियोजना स्कंध और नदी प्रबंध स्कंध।

कुल मिलाकर नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में 19 संगठन है और भारत में विभिन्‍नस्थानों पर 13 संगठन हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

  1. http://cwc.gov.in/
  2. http://www.cwc.gov.in/main/Download_Index/CivilList_&_SeniorityList.html
  3. http://cwc.gov.in/cwesbis/index.asp
  4. http://www.india-wris.nrsc.gov.in/