You are here

मुख्‍य पृष्‍ठ हमारे बारे में संगठन केन्द्रीय जल औरविद्युत अनुसंधान केन्द्र, पुणे

केन्द्रीय जल औरविद्युत अनुसंधान केन्द्र, पुणे

केन्द्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान केन्द्र जल और ऊर्जा संसाधनों के विकास और जलीय परिवहन के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं को व्यापक अनुसंधान और विकास सहायता प्रदान करता है। इस संगठन के मुख्य कार्य हैं:-

  • जलीय परिवहन सहित जल संसाधन विकास के सभी चरणों, पर्यावरण पहलुओं से संबंधित उद्देश्यों को पुन: परिभाषित करने और/अथवा मूल्यांकन, परिवर्तन, संशोधन या प्रस्तावों को पुन: बनाने हेतु विशिष्ट अनुसंधान अध्ययन करने की आयोजना बनाना तथा उसे आयोजित करना।
  • जल संसाधनों और संबद्ध विज्ञान संबंधी विज्ञान और प्रौद्योगिकी योजनाओं/सरकार के उद्देश्यों से संबंधित ज्ञान के अधिकप्रसार हेतु आधारभूत या बुनियादी अनुसंधान करना जो उसके विशिष्ट/प्रयुक्त अनुसंधान में सहायक हो।
  • केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर मांगे जाने पर परामर्शी और अथवा सलाहकार सेवाएं देना।
  • जल संसाधनों के बारे में अनुसंधान निष्कर्षों का प्रसार करना और एक तकनीकी डाटाबेस तैयार करना।
  • जल संसाधन विकास संबंधी अनुसंधान के क्षेत्र में एक अग्रणी राष्ट्रीय संस्थान होने के नाते जल संसाधनों से संबंधित राज्य और अन्य संस्थानों में अनुसंधान कार्यकलापों को बढावा देना/सहायता करना तथा अनुसंधान जनशक्ति के लिए प्रशिक्षण देना।