बंद

    भूजल प्रबंधन और विनियमन (जीडब्ल्यूएमआर)

    प्रकाशित तिथि: नवम्बर 28, 2023

    “भूजल प्रबंधन और विनियमन (जीडब्ल्यूएमआर)”

    योजना का नाम: भूजल प्रबंधन और विनियमन (जीडबल्यूएमआर)

    योजना का प्रकार: केंद्रीय क्षेत्र की योजना

    अवधि : 2021-26

    प्रमुख गतिविधियाँ:

    • जलभृत मैपिंग
    • जलभृत पुनरुद्धारऔर स्प्रिंगशेड मैपिंग
    • पीज़ोमीटर का निर्माण
    • भूजल स्तर की मॉनिटरिंग
    • भूजल गुणवत्ता की मॉनिटरिंग
    • भूजल संसाधनों का आकलन
    • भूजल निष्कर्षण का विनियमन और नियंत्रण
    • आउटरीच गतिविधियाँ

    जीडब्ल्यूएमआर स्कीम के अंतर्गत जारीउक्त गतिविधियों के अतिरिक्त वर्ष 2022-2026 की अवधि के लिए जीडब्ल्यूएम एवं आर स्कीम के एक भाग के रूप में कार्यान्वयन हेतु राष्ट्रीय जलभृत मैपिंग और प्रबंधन (नैक्यूम) के लिए डेटा सृजन अवसंरचनात्मक संरचना के निर्माण के उद्देश्य से सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) द्वारा एक परियोजना को मंजूरी दी गई है।

    पीआईबी परियोजना
    परियोजना का नाम: राष्ट्रीय जलभृत मैपिंग और प्रबंधन (नैक्यूम) कार्यक्रम

    अवधि: 2022-26


    प्रमुख गतिविधियां:

    • टेलीमेट्री प्रणाली सहित 7000 डिजिटल जल स्तर रिकॉर्डर (डीडब्ल्यूएलआर) संस्थापित कर 7000 पीजोमीटर का निर्माण
    • उत्तर-पश्चिम भारत के शुष्क भागों मेंलगभग 3 लाख वर्ग किमी क्षेत्र में उच्च रिज़ॉल्यूशन मैपिंग के लिए हेली-बोर्न सर्वेक्षण
    • कूपों के निर्माण के माध्यम से जलभृत मैपिंग के लिए डेटा सृजन (11 राज्यों में 1135 कुएं)